Rajasthan: भजनलाल सरकार उठाएगी ये बड़ा कदम, मिलेगा फायदा, दिया कुमार ने दे दिए हैं निर्देश

Hanuman | Friday, 12 Dec 2025 08:42:15 AM
Rajasthan: Bhajanlal government will take this big step, will get benefits, Diya Kumari has given instructions

जयपुर। भजनलाल सरकार की ओर से प्रदेश की बावड़ियों का संरक्षण किया जाएगा। वहीं शिल्प ग्राम को लोक कलाओं का नया केंद्र बनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं। दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान पर्यटन लगातार नए माइलस्टोन स्थापित कर रहा है और विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी नई पहचान बना रहा है। पिछले दो वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में मिली अभूतपूर्व सफलता ने राजस्थान को वैश्विक स्तर पर सशक्त उपस्थिति दिलाई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप राजस्थान को भारत का अग्रणी पर्यटन राज्य बनाने के लिए प्रदेश की समृद्ध विरासत का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इसी क्रम में प्रदेश की ऐतिहासिक बावड़ियों के संरक्षण के लिए पर्यटन और कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा एक व्यापक कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

विभागीय योजनाओं की प्रगति को तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री  दिया कुमारी ने शासन सचिवालय में आयोजित पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन प्रवीण गुप्ता, आयुक्त रुक्मणी रियाड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विभागीय योजनाओं की प्रगति को तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक विकास यात्रा को साथ लेकर आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता

दिया कुमारी ने जवाहर कला केंद्र, जयपुर स्थित शिल्प ग्राम को लोक कलाओं और लोक कलाकारों के संरक्षण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक विकास यात्रा को साथ लेकर आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.