Rajasthan: भजनलाल शर्मा ने दूसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं से बोल दी ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Wednesday, 24 Apr 2024 10:48:14 AM
Rajasthan: Bhajanlal Sharma said this big thing to BJP workers before the second phase of voting

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर भाजपा उम्मीदवरों का जमकर प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मंगलवार को बांसवाड़ा-डूंगरपुर से भाजपा प्रत्याशी महेन्द्रजीत सिंह मालविया के समर्थन में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

इस संबंध में भजनलाल शर्मा ने ट्वीट किया कि लहर प्रबल है, चहुंओर कमल है। डूंगरपुर में लोकसभा क्षेत्र बांसवाड़ा-डूंगरपुर से भाजपा प्रत्याशी महेन्द्रजीत सिंह मालविया के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया व देवतुल्य कार्यकर्ताओं से लोकसभा क्षेत्र बांसवाड़ा-डूंगरपुर के घर-घर जाकर मोदी जी की गारंटी व डबल इंजन की भाजपा सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन जन को अवगत कराते हुए प्रत्येक बूथ पर भाजपा की ऐतिहासिक विजय को सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

देवतुल्य कार्यकर्ताओं के उमंग व जोश से स्पष्ट है कि राजस्थान की देवतुल्य जनता-जनार्दन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार मां भारती की सेवा का पुण्य अवसर प्रदान करने हेतु तैयार है।

PC: twitter
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.