Rajasthan: दिवाली से पहले सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा इतने हजार रुपए का बोनस

Hanuman | Tuesday, 14 Oct 2025 07:58:55 AM
Rajasthan: Big gift from the government to the employees before Diwali

जयपुर। दीपों के त्योहार दिवाली से पहले प्रदेश की भजनलाल सरकार ने एक बार फिर से राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। अब सरकार ने कर्मचारियों को बोनस के रूप में दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। सीएम भजन लाल शर्मा द्वारा राज्य कर्मचारियों को दीपावली के उपहार के रूप में तदर्थ बोनस देने के लिए वित्त मंत्री दिया कुमारी के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया गया है, जिससे राज्य सरकार के लगभग 6 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

राज्य सेवा के अधिकारियों को छोड़कर, राज्य कर्मचारियों को, जो राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 के पे मेट्रिक्स के पे लेवल एल-12 अथवा ग्रेड-पे रू. 4800/- और उससे कम में वेतन आहरित कर रहे हैं, उन्हें वर्ष 2024-25 के लिए तदर्थ बोनस स्वीकार किया गया है।

प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम रू. 6774/- तदर्थ बोनस देय होगा
तदर्थ बोनस की गणना अधिकतम परिलब्धियां रू. 7000/- तथा 31 दिन के माह के आधार पर की जाएगी। तदर्थ बोनस 30 दिन की अवधि के लिए देय होगा। तदनुसार प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम रू. 6774/- तदर्थ बोनस देय होगा जिसमें से 75 प्रतिशत राशि नकद तथा 25 प्रतिशत राशि कर्मचारी के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी। तदर्थ बोनस पंचायत समिति एवं जिला परिषद कर्मचारियों को भी देय होगा। तदर्थ बोनस का अतिरिक्त वित्तीय भार लगभग 406 करोड़ रूपये होगा। आपको बता दें कि हाल ही में भजनलाल सरकार ने राज्य कर्मचारियों के डीए में इजाफा कर बड़ी सौगात दी थी। अब उन्होंने बोनस का ऐलान कर कर्मचारियों को खुश कर दिया है।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.