Rajasthan Elections 2023: सचिन पायलट ने सीएम बनने को लेकर दिया बड़ा बयान, सुनेंगे राहुल गांधी तो हो जाएंगे...

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Nov 2023 12:33:07 PM
Rajasthan Elections 2023: Sachin Pilot gave a big statement about becoming CM, if Rahul Gandhi listens then he will become...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है और उसके साथ ही कांग्रेस के तमाम नेता लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। ऐसे में राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट भी लगातार प्रचार प्रसार कर रहे है और पार्टी की जीत के दावे भी कर रहे है। इसके साथ ही वो भाजपा पर लगातार निशाना साध रहे है। 

ऐसे में उन्होंने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा की राजस्थान में किसी भी कांग्रेस नेता के लिए मुख्यमंत्री बनना महत्वपूर्ण नहीं है। उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता चुनाव जीतना है और पार्टी को चुनाव जीताना है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा है। 

इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा संयुक्त अभियान की कमी की बात को खारिज किया और कहा कि भाजपा को जवाब देना चाहिए, उसके राजस्थान के शीर्ष नेता “नाराज” हैं।

pc- abp news
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.