Rajasthan उच्च न्यायालय को चौथी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी, उठ रहे हैं ये सवाल

Hanuman | Tuesday, 09 Dec 2025 12:39:35 PM
Rajasthan High Court receives bomb threat for fourth time, raising these questions

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित हाईकोर्ट का बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दूसरे दिन राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। गत 40 दिनों में राजस्थान उच्च न्यायालय को चौथी बार ये धमकी मिली है।

खबरों के अनुसार, धमकी भरी मेल  रजिस्ट्रार सीपीसी को आया है। जिसके बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। इस बात की जानकारी मिलने के बाद डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची। वहीं कोर्ट परिसर को पूरी तरह से खाली करवा  दिगया गया है। कोर्ट परिसर की सघन तलाशी जारी है। इसी के तहत आज होने वाली मामलों की सुनवाई को स्थगित किया जा चुका है। लगातार धमकियां मिलने के बाद भी पुलिस की आरे से मेल करने वाले को ट्रेस नहीं  किया गया है। इससे अधिवक्ता पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। 

पहले भी तीन बार मिल चुकी हैं धमकियां
आपको बता दें कि हाईकोर्ट को पहली बार 31 अक्टूबर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद 5 दिसंबर और 8 दिसंबर को भी ई-मेल के माध्यम धमकी दी गई थी। इन धमकियों के कारण न्याय व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। इनके कारण सुनवाई बाधित हो रही है। वहीं हाईकोर्ट में  मामलों के निपटान में देरी हो रही हैं। इससे न्यायिक व्यवस्था की कार्यकुशलता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।  आपको बता दें कि राजस्थान में बम से उड़ाने की धमकियां मिलना आम बात हो चुकी है। इससे पहले भी प्रदेश कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। इसमें जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम भी शामिल है।

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.