Rajasthan: अब राजेंद्र राठौड़ ने डोटासरा को दे डाली है ये चुनौती, कहा- वे सिर्फ दो दिन…

Hanuman | Wednesday, 17 Dec 2025 04:31:18 PM
Rajasthan: Now Rajendra Rathore has issued this challenge to Dotasra

जयपुर। भजनलाल शर्मा सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने को लेकर प्रदेश में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी बहस के बीच अब पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बहस की चुनौती दे डाली है। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को 73% वादे पूरे होने के दावे पर जयपुर के अल्बर्ट हॉल में खुली बहस की चुनौती दी थी।

इस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने डोटासरा की इस चुनौती को स्वीकार किया था। उन्होंने बोल दिया था कि वह उनके साथ खुले मंच पर बहस के लिए तैयार हैं। अब इस जंग में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी कूद पड़े हैं।

खबरों के अनुसार, बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने आज डूंगरपुर जिले के दौरे पर राज्य सरकार के कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ पर सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस 5 साल के शासन में जो काम नहीं कर सकी, वो काम भाजपा की भजनलाल सरकार ने 2 साल में ही कर दिखाए। वहीं उन्होंने डोटासरा को विधानसभा में खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने बोल दिया कि मैं कांग्रेस पार्टी को चुनौती देता हूं, फरवरी में बजट सत्र शुरू होगा। वे सिर्फ दो दिन के लिए बहस कर लें, भाजपा के 2 साल बनाम कांग्रेस के 5 साल।

PC: zoomnews, rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.