Rajasthan: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज सीएम भजनलाल करने वाले हैं ऐसा

Hanuman | Thursday, 25 Dec 2025 08:03:22 AM
Rajasthan: On the occasion of Atal Bihari Vajpayee's birth anniversary today, CM Bhajanlal is going to do this

जयपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती एवं सुशासन दिवस के अवसर पर आज जयपुर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोयजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। सीएम भजनलाल शर्मा सुबह शासन सचिवालय में आयोजित होने वाले पुष्पांजलि एवं सुशासन शपथ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद वे एसएमएस इंडोर स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। तत्पश्चात, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एचसीएम रीपा (ओटीएस) में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में सहभागिता करेंगे। इसके साथ ही, वे दोपहर में कॉमर्स कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम भजनलाल शर्मा मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

वाजपेयी एक कुशल राजनीतिज्ञ, प्रखर वक्ता और दूरदर्शी नेता थे

सीएम भजनलाल शर्मा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती एवं सुशासन दिवस  पर शुभकामनाएं दी हैं। सीएम भजनलाल ने स्व. वाजपेयी जी को नमन करते हुए कहा कि वे एक कुशल राजनीतिज्ञ, प्रखर वक्ता और दूरदर्शी नेता थे, जिनके नेतृत्व ने देश में सुशासन की अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की। उनके द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से लेकर स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क परियोजना ने देश के विकास को नई गति दी। श्रद्धेय अटल जी का सुशासन मॉडल हम सभी के लिए पथप्रदर्शक है।

प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया

सीएम भजनलाल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित दीपदान कार्यक्रम में श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया।  उन्होंने कहा कि अटल जी हमारे प्रेरणापुंज हैं, उनका राष्ट्रवाद और सुशासन का विजन आज भी हमें दिशा दिखाता है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पार्टी पदाधिकारीगण सहित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

PC:  dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.