Rajasthan: राज्यवर्धन सिंह ने विधानसभा में किया कोच भर्ती को लेकर बड़ा ऐलान

Hanuman | Monday, 09 Mar 2026 02:38:04 PM
Rajasthan: Rajyavardhan Singh made a big announcement regarding coach recruitment in the assembly

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार अब खेल विभाग में 140 स्थायी और 700 अस्थायी कोच की भर्ती करेगी। इस बात की जानकारी खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विधानसभा में दी है।  निर्दलीय विधायक युनूस खान के सवाल के जवाब में मंत्री राठौड़ ने ये जानकारी दी है।

उन्होंने विधानसभा में कहा खेल विभाग में साल 2012 के बाद पहली बार कोचों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। 140 स्थायी कोचों की भर्ती के लिए वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है और कर्मचारी चयन बोर्ड आगे की कार्रवाई कर रहा है। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि 700 अस्थायी कोच भी नियुक्त किए जाएंगे। इससे प्रदेश के अधिकांश खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर कोच उपलब्ध हो सकेंगे।

वहीं निर्दलीय विधायक युनूस खान ने भी इस दौरान बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद योजना के तहत वे विधायक कोटे से एक करोड़ रुपए देने को तैयार हैं। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश सरकार से मैचिंग ग्रांट देने का आग्रह किया। इस पर खेल मंत्री राठौड़ ने जवाब दिया कि योजना के अपने नियम हैं और प्रस्ताव को वित्त विभाग के पास भेजा जाएगा।

PC:  tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.