- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के भीलवाड़ा के शाहपुरा क्षेत्र के सुरली कल्याणपुरा गांव में एक ऐसा जानवर देखने को मिला हैं जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। जी हां यहां एक वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा हैं कि सुबह पांच फीट चौड़े पंखों तथा ढाई से तीन फीट लम्बा चमगादड़ मिलने से सनसनी फैल गई। उल्लेखनीय है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि जब इस क्षेत्र में किसी ने इतना बड़ा चमगादड़ देखा हो।
लोग क्या कह रहे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आस पास के लोग कह रहे हैं कि पांच फीट चौड़े और 3 फुट लंबे चमगादड़ को उन्होंने जीवन में पहली बार देखा है। बताया जा रहा है कि जब लोगों को ये चमगादड़ दिखा तो लोगो ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद लोगों ने वन विभाग को इस मामले में शिकायत की थी। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह का चमगादड़ भारतीय उप महाद्वीप में पाए जाते हैं।
कई लोग मान रहे लोमड़ी
वहीं कई लोग इसे लोमड़ी भी मान रहे थे। लेकिन जब वन विभाग यहां पहुंचा तो उन्होंने पुष्टि की ये चमगादड़ ही है। ग्रामीणों का मानना है कि विद्युत तार की चपेट में आने से करंट लगने से चमगादड़ जमीन पर गिर गया। सुबह उजाले में देख नहीं पाने से उड़ नहीं पाया। बताया जा रहा है कि चमगादड़ की डरावनी आंखे, नाक के नथूने फूले हुए, मुंह खोलने पर नुकीले दांत, तीखे कान तथा पंखों के नीचे नुकीले पंजे थे।
pc- navbharat