Rajasthan: विधान सभा सत्र शुरू होने से पहले वासुदेव देवनानी करने वाले हैं ऐसा

Hanuman | Wednesday, 27 Aug 2025 08:44:00 AM
Rajasthan: Vasudev Devnani is going to do this before the assembly session begins

जयपुर। सोलहवीं राजस्थान विधान सभा का चतुर्थ सत्र 01 सितम्बर से शुरू होगा। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने फिर से सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे विधान सभा में अपने वैश्म में सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक रफीक खान, बसपा के मनोज कुमार, भारत आदिवासी पार्टी के थावर चन्द और रालोद के डॉ. सुभाष गर्ग को आमंत्रित किया गया है।

सोलहवीं विधान सभा से आरंभ हुई यह सर्वदलीय बैठक चौथी बार होगी 
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की राजस्थान विधान सभा में सदन चलाने के लिए सर्वदलीय बैठक का आयोजन ऐतिहासिक पहल है। देवनानी ने विधान सभा अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद लोकसभा की तर्ज पर राजस्थान विधान सभा में भी सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने का निर्णय था। राजस्थान विधान सभा में पहली बार सोलहवीं विधान सभा से आरंभ हुई यह सर्वदलीय बैठक चौथी बार हो रही है।

सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से लिए जाएंगे सुझाव 
देवनानी इस सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधान सभा का यह पवित्र सदन प्रदेश की आठ करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करता है। सदन की कार्यवाही को आम जनता देखती है। सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए जाएंगे। 

PC:  sabguru
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.