Rajasthan weather update: सक्रिय होने जा रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ! जारी हुआ ये अलर्ट

Hanuman | Friday, 12 Dec 2025 07:59:57 AM
Rajasthan weather update: A new western disturbance is about to become active! This alert has been issued

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के कई जिलों में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।  सीकर में ज्यादा ही सर्दी पड़ रही है। यहां पर न्यूनतम  तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क ही रहने की संभावना जताई गई है।  हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 2-3 दिनों तक कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं। इसके प्रभाव से रात के तापमान में लगभग 1 से 2 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग की ओर से उत्तर-पश्चिम भारत में 18 से 20 दिसंबर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका हल्का प्रभाव राजस्थान के उत्तरी-पश्चिमी जिलों पर पड़ सकता है। जिससे बादल बढ़ सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। राजस्थान में आगामी दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इसके लिए लोगों को अभी से तैयार हो जाना चाहिए।

जयपुर सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को राजधानी जयपुर में 9.8°, पिलानीमें 6.8°, कोटा में 10.0°, चित्तौड़गढ़ में 7.3°, बाड़मेर में 13.6°, जैसलमेर में 12.5°, जोधपुर में 9.6°, बीकानेर में 10.0°, चूरू में 5.5°, श्रीगंगानगर में 9.0°, अजमेर में 9.2°, भीलवाड़ा में 8.2°, अलवर में 8.5°,  नागौर में 4.0°, जालौर में 8.5°, सिरोही में 6.0°, फतेहपुर (सीकर) में 3.5°, करौली में 4.7°, दौसा में 5.0° और झुंझुनूं 7.2°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: navbharattimes.indiatimes 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.