Rajasthan weather update: बारिश पर ब्रेक लगने के बाद प्रदेश में बढ़ेगा ठंड का प्रभाव, 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

Hanuman | Wednesday, 05 Nov 2025 07:53:09 AM
Rajasthan weather update: Cold wave conditions intensify in the state after rains halt, temperatures may drop by up to 5 degrees

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बारिश का दौर थम चुका है। अब प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा। इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के रूप में उत्तरी पाकिस्तान व आस-पास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र तथा एक और परिसंचरण तंत्र हरियाणा व आस-पास के क्षेत्र के ऊपर अवस्थित होने के कारण राजस्थान में इनका प्रभाव कम हो गया है। इसी से प्रदेश में बारिश का दौर रुक गया है।

मौसम विभाग की ओर से एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट आने से प्रदेश में अब ठंड का प्रभाव बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, विशेष रूप से उत्तर और पूर्वी राजस्थान में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। लगातार चल रही ठंडी हवाओं के कारण अब प्रदेश में  सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ेगी और लोगों को सर्दी का एहसास शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अलवर में 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान

वहीं राजधानी जयपुर में 17.0 डिग्री, पिलानी में 17.0 डिग्री, सीकर में 16.5 डिग्री, कोटा में 21.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 20.9 डिग्री, बाड़मेर में 20.4 डिग्री, अजमेर में 19.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 21.9, जैसलमेर में 18.0 डिग्री, जोधपुर में 22.7 डिग्री, बीकानेर में 22.2 डिग्री, चूरू में 16.6 डिग्री और श्री गंगानगर में 16.9 डिग्री, नागौर में 21.6 डिग्री, जालौर में 22.8 डिग्री, सिरोही में 17.7 डिग्री, दौसा में 20.2 डिग्री और झुंझुनूं में 17.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मंगलवार को मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है।

PC: zeenews.india 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.