Rajasthan weather update: गिर गया है 3 डिग्री तक तापमान, अब जारी हुआ ये अलर्ट

Hanuman | Tuesday, 16 Dec 2025 07:51:18 AM
Rajasthan weather update: Temperature has dropped by up to 3 degrees, and this alert has now been issued

इंटरनेट डेस्क। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव खत्म होने के साथ ही राजस्थान में  बादल हटने से कोहरा शुरू हो गया। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला है। वहीं हल्की सर्द हवा चलने से न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट भी देखने को मिली है।  मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी एक-दो दिन तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन घना कोहरा रहने से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

राजस्थान में आज भी लोगों को कोहरे का कहर झेलना पड़ेगा। इसका उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में  ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार,  आज  गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर के अलावा पाकिस्तान सीमा से लगते एरिया में कोहरे का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। वहीं, दिल्ली एनसीआर से लगते एरिया में भी कोहरे का प्रभाव नजर आ सकता है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान सोमवार को जोधपुर में 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 

प्रदेश के मुख्य जिलों में इतना रहा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी जयपुर में 11.7 डिग्री, पिलानी में 9.1 डिग्री, सीकर में 7.0 डिग्री, कोटा में 10.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 9.5 डिग्री, बाड़मेर में 14.6 डिग्री, जैसलमेर में 9.5 डिग्री, जोधपुर में 13.0 डिग्री, माउंट आबू में 7.2 डिग्री, बीकानेर में 9.6 डिग्री, चूरू में 8.6 डिग्री, श्री गंगानगर में 9.3 डिग्री, अजमेर में 10.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 9.6 डिग्री, अलवर में 8.0, नागौर में 5.9 डिग्री, जालौर में 9.5 डिग्री, सिरोही में 8.1 डिग्री,  करौली में 8.1 डिग्री, दौसा में 6.5 डिग्री और झुंझुनूं में 9.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: navbharattimes.



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.