- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कड़ाके की ठंड का प्रभाव लगातार कम होता जा रहा है। इससे लोगों को राहत मिल रही है। वहीं प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगा है। इस संबंध में मौसम विभाग की ओर से भी अपडेट दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में तापमान में और भी वृद्धि होने की संभावना है। राजधानी जयपुर सहित जोधपुर, अजमेर और बीकानेर संभागों में आगामी दिनों में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान इन क्षेत्रों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ है और सुबह से ही सुनहरी धूप खिली हुई नजर आ रही है। प्रदेश के कई जिलों में आगामी दिनों में तापमान 30 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 48 घंटों में प्रदेश के जैसलमेर, बाड़मेर में दिन का तापमान 30°C के पार जा सकता है। इस दौरान यहां पर मौसम शुष्क बना रहेगा।
राजस्थान के फतेहपुर (सीकर) में अभी भी लोगों को कड़ाके की ठंड का कहर लोगों को झेलना पड़ रहा है। रविवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में ठंड का प्रभाव भी बढ़ सकता है। आज और मौसम में हल्का बदलाव आ सकता है। दिन का तापामन 30 डिग्री और रात में का न्यूनतम तापमान 4-8 डिग्री रह सकता है।
प्रदेश के इन जिलों में नजर आ रहा है गर्मी का असर
मौसम मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के अजमेर, भीलवाड़ा, पिलानी, कोटा, बीकानेर, का तापमान 28 डिग्री से अधिक और बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, डूंगरपुर, दौसा और जालौर में 29 डिग्री से अधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें