Rajasthan Weather Update: प्रदेश में अभी बढ़ेगा ठंड का प्रभाव, अब जारी कर दिया गया है ये अलर्ट

Hanuman | Saturday, 10 Jan 2026 08:09:15 AM
Rajasthan Weather Update: The cold wave will intensify in the state, this alert has now been issued

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सर्दी का सितम कम होने का का नाम नहीं ले रहा है, ये लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहां पर शीतलहर ने ठंड का प्रभाव बढ़ दिया है। अलवर में शुक्रवार को सुबह मावठ हुई। वहीं खैरथल-तिजारा में बारिश के साथ हल्के चने के आकार के ओले भी गिरने से ठंड का प्रभाव बढ़ गया है। तेt ठंड को देखते हुए आज भी प्रदेश के 25 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के 12 जिलों में कोहरे और 8 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से सर्वाधिक अधिकतम तापमान प्रतापगढ़ में 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की उम्मीद है। वहीं पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों तक घना कोहरा देखने को मिल सकता है। यहां पर शीतदिन की स्थिति बनी रह सकती है। उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे ठंड का असर और बढ़ेगा।

जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को राजधानी जयपुर में 9.2 डिग्री, पिलानी में 6.1 डिग्री, सीकर में 7.5 डिग्री, कोटा में 8.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 9.6 डिग्री, बाड़मेर में 9.6 डिग्री, जालौर में 9.5 डिग्री, जोधपुर में 9.8 डिग्री, माउंट आबू में 5.7 डिग्री, फलोदी में 6.2 डिग्री, बीकानेर में 6.2 डिग्री, चूरू में 6.8 डिग्री, श्री गंगानगर में 5.8 डिग्री, नागौर में 5.8 डिग्री, अजमेर में 7.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.4 डिग्री,जालौर में 9.5, सिरोही में 4.9 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 7.6 डिग्री, दौसा में 5.3 डिग्री और झुंझुनूं में 7.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: abplive 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.