- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।
जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने से ठंड का प्रभाव बढ़ गया है। प्रदेश के तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने आज और कल मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।
जयपुर मौसम केंद्र की ओर से प्रदेश के झुंझुनू, सीकर, चुरू, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर जैसे पश्चिमी और सीमावर्ती जिलों में धूल भरी आंधी (धूल-आंधी/आंधी) चलने की आशंका जताई गई है।वहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अभी प्रदेश में बने रहने की संभावना जताई गई है। मौसम में आए बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखने, पेड़ों के नीचे न खड़े होने का सुझाव दिया है।
प्रदेश के बहुत से जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा
विभाग की ओर से प्रदेश के बहुत से जिलों में अगले 4-5 दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क (सूखा) जताई गई है। अधिकांश जिलों में बारिश की कोई बड़ी गतिविधि नहीं होगी। पूर्वी राजस्थान (जैसे जयपुर, भरतपुर, अलवर, धौलपुर आदि) में पहले से सक्रिय विक्षोभ के अवशेषों से कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें