Rajasthan weather update: मानसून को लेकर आई ये अच्छी खबर, इन संभागों में हो सकती है बारिश

Hanuman | Saturday, 15 Jun 2024 08:25:45 AM
Rajasthan weather update: This is good news regarding monsoon, it may rain in these divisions

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों कई जिलों में बारिश देखने को मिल रही है। मौसम के कई रंग अभी प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं। राजधानी जयपुर के साथ ही झुंझुनूं, दौसा, जयपुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिली है। हालांकि कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है।  मौसम विभाग जयपुर के अनुसार, आगामी 4-5 दिनों तक उत्तरी भारत में भीषण गर्मी का दौर बना रहेगा। 

इन संभागों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिनों तक पश्चिमी राजस्थान में और अगले पांच दिनों तक पूर्वी राजस्थान में दोपहर के समय कुछ स्थानों पर आंशिक बारिश  होने की संंभावना है। आगामी दो दिन उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। 

राजस्थान में मानसून को लेकर भी अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि 10 से 12 दिनों में मानसून दक्षिणी राजस्थान से प्रवेश कर सकता है। आगामी चार से पांच दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार के कई क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढऩे की पूरी उम्मीद है। 

गंगानगर में रिकॉर्ड हुआ सर्वाधिक तापमान
शुक्रवार को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कई क्षेत्रों में रात को मौसम गर्म रहा।  बीकानेर और जयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर लू का कहर लोगों को झेलना पड़ा। शुक्रवार को सर्वाधिक तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस गंगानगर में रिकॉर्ड हुआ। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अलवर में 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। 

PC:  aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.