Rajasthan weather update: सर्दी को लेकर अब जारी हो चुका है ये अलर्ट, दीपावली तक ऐसा रहेगा मौसम

Hanuman | Friday, 17 Oct 2025 07:51:01 AM
Rajasthan weather update: Winter alert has been issued, weather will remain like this till Diwali

इंटरनेट डेस्क। इस बाद दीपावली से पहले ही राजस्थान में सर्दी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। प्रदेश के 15 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आज से 23 अक्टूबर तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, दीपों के त्योहार दीपावली तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले सप्ताह तक पूरे राजस्थान में मौसम साफ रहेगा। दीपावली के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होने से ठंड का प्रभाव बढ़ेगा। गुरुवार को सबसे न्यूनतम तापमान चूरू में 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

दूसरी ओर बाड़मेर में अभी भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर गुरुवार को अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.8 डिग्री सेल्सियस  रिकॉर्ड हुआ है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है।

प्रदेश के इस शहरों में रिकॉर्ड हुआ 20 डिग्री के नीचे तापमान

प्रदेश के कई 15 जिलों में  गुरवार को तापमान 20 डिग्री के नीचे रिकॉर्ड किया गया है। राजधानी जयपुर में तापमान जयपुर में 19.3 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। वहीं टोंक (वनस्थली) में 16.4, अलवर में 17.4, पिलानी में 15.7, कोटा में 17.8, चित्तौड़गढ़ में 18.8, उदयपुर में 20.4, जोधपुर में 19.6, चूरू में 17.5, बारां में 16.5, दौसा में 17.2  डिग्री न्यूनतम तापमान  मौसम विभाग ने गुरुवार को रिकॉर्ड किया है।

PC: news18 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.