भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर Raje ने नितिन नबीन को दी बधाई, कहा- आपके नेतृत्व में संगठन की शक्ति…

Hanuman | Tuesday, 20 Jan 2026 02:33:46 PM
Raje congratulated Nitin Naveen on becoming the national president of the BJP

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व सीएम राजे ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर नितिन नबीन को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज देश के विकास, सुशासन और सकारात्मक राजनीति की सशक्त धुरी बन चुकी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संगठन की शक्ति, कार्यकर्ता-प्रथम की संस्कृति और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की परंपरा और अधिक सुदृढ़ होगी।

यह विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’के मंत्र को और मजबूती प्रदान करते हुए राष्ट्रनिर्माण के पथ पर नई ऊँचाइयों को छुएगी। आपके सफल कार्यकाल के लिए शुभेच्छाएँ!

PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.