डोटासरा के परिसरों पर ईडी की काईवाई को लेकर Sachin Pilot ने बोल दी ये बड़ी बात

Hanuman | Friday, 27 Oct 2023 09:31:59 AM
Sachin Pilot said this big thing regarding ED's action on Dotasara premises

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के परिसरों पर गुरुवार को ईडी ने छापे मारे। इस पर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

टोंक से विधायक सचिन पायलट ने इस संबंध में ट्वीट किया कि राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी के यहां ईडी की रेड की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के पुत्र वैभव गहलोत को भी ईडी का सम्मन दिया गया है।

भाजपा इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस के नेताओं को डरा नहीं सकती। प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुटता से साथ खड़े हैं।

इस प्रकार की कार्यवाही से भाजपा की घबराहट साफ दिखाई देती है, क्योंकि जनता आगामी चुनावों में राजस्थान में फिर कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी फेमा उल्लंधन में नोटिस दिया गया है। 

PC: twitter 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.