Sirohi: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की मौत, पांच घायल

Hanuman | Monday, 04 Aug 2025 03:59:35 PM
Sirohi: Wall of a house under construction collapsed, 3 labourers died, five injured

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सिरोही में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर  निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं मलबे में दबने से 5 अन्य लोग घायल हुए हैं। पिंडवाड़ा के रोहिड़ा इलाके में हुए इस हादसे में 3 की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से इस घटना पर दुख प्रकट किया है। 

उन्होंने आज एक्स के माध्यम से सिरोही के रोहिड़ा इलाके (पिंडवाड़ा) में निर्माणाधीन दीवार गिरने से 3 श्रमिकों की मृत्यु एवं 5 के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

सरकार पीडि़त परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान कर उन्हें संबंल प्रदान करें। आपको बता दें कि इससे पहले झालावाड़ में एक दर्दनाक हादसा हुआ था। यहां पर स्कूल की छत गितने से सात बच्चों की मौत हुई थी। 

PC: bhaskar 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.