नीट पेपर लीक पर जवाब देने से भाग रही भाजपा अब छात्रों की आवाज दबाने पर उतर आई है: Jully

Hanuman | Tuesday, 16 Jun 2026 03:10:34 PM
The BJP, which has been evading a response regarding the NEET paper leak, has now resorted to suppressing the voices of students: Jully

जयपुर। कांग्रस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को कोटा आएंगे। वह यहां पर छात्रों से संवाद करेंगे। विधानभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राहुल गांधी को कोटा दौरे को लेकर भाजपा को  निशाने पर लिया है।

जूली ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि नीट पेपर लीक पर जवाब देने से भाग रही भाजपा अब छात्रों की आवाज दबाने पर उतर आई है। कोटा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्र संवाद से घबराकर भाजपा नेताओं द्वारा कोचिंग, पीजी और गेस्ट हाउस संचालकों पर दबाव बनाया जा रहा है। यह लोकतंत्र नहीं, तानाशाही की मानसिकता है। इसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ l

कांग्रेस  नेता जूली ने इस संबंध में कहा कि भाजपा नेताओं को याद रहें, छात्रों को डराकर उनके भविष्य के सवाल नहीं दबाए जा सकते। जितना दमन करोगे, उतनी ही बुलंद युवाओं की आवाज होगी और हम छात्रों की न्याय की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेंगेl

PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.