Rajasthan में अब बदल दिया गया है इस खूबसूरत पर्यटक स्थल का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा

Hanuman | Friday, 14 Feb 2025 08:17:35 AM
The name of this beautiful tourist spot in Rajasthan has now been changed, now it will be known by this name

जयपुर। राजस्थान में एक और पर्यटक स्थल का नाम बदल गया है। अजमेर में किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम महर्षि दयानंद विश्रांति गृह किए जाने के बाद फॉयसागर झील का नाम बदलकर वरुण सागर कर दिया है।  राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बड़ा निर्णय लिया है। 

देवनानी ने इस संबंध में कहा कि राज्य सरकार उन सभी ब्रिटिश काल की निशानियों को हटाने के लिए प्रतिबद्ध है जो आजादी के वर्षों बाद भी हमारी राष्ट्रीय अस्मिता को ठेस पहुंचाती हैं। फॉयसागर का नाम बदलकर वरुण सागर करना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। वरुण झूलेलाल का अवतरित स्वरूप सिंधी एवं अन्य समाजों के आराध्य देव हैं। वरुण सागर झील का योजनाबद्ध तरीके से सौंदर्यीकरण एवं विकास किया जाएगा। इसमें वरुण देवता की एक विराट प्रतिमा की स्थापना भी की जाएगी। 

यदि कोई गुलामी का प्रतीक मिला तो उसका भी नाम परिवर्तित किया जाएगा
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि शहर के बीच स्थित किंग एडवर्ड मेमोरियल भी 113 वर्ष पुराना गुलामी का प्रतीक था। इसका नाम महर्षि दयानंद विश्रांति गृह किया गया है। वहीं शहर में होटल खादिम का नाम परिवर्तन कर एवं तेलंगाना हाउस को निरस्त कर राष्ट्र के स्वाभिमान की दिशा में कार्य किया गया। इसके उपरांत भी यदि कोई गुलामी का प्रतीक मिला तो उसका भी नाम परिवर्तित किया जाएगा। 
वासुदेव देवनानी ने बताया कि एलिवेटेड रोड का नामकरण भी अभी शेष है। इसके लिए रामसेतु नाम का प्रस्ताव दिया गया है। एलिवेटेड रोड को रोशनी एवं साजो सज्जा से युक्त कर शहर का मुख्य आकर्षण बनाया जाएगा ।

PC: hindi.holidayrider
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.