- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता के तौर पर देश के हर वर्ग को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार देने, समावेशी समाज की नींव रखने के लिए पीढ़ियां उनको सदैव याद रखेंगी।
डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर के संविधान ने हमें जो वोट का अधिकार दिया है, आज उस पर गहरा संकट मंडरा रहा है। जब संस्थाएं निष्पक्षता खो दें और लोकतांत्रिक परंपराओं का ह्रास होने लगे, तो यह सभी देशवासियों के लिए चिंता का विषय है।
ऐसे में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना ही एकमात्र रास्ता बचता है। 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ आयोजित कांग्रेस की महारैली में हम सब मिलकर इस अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। आइए, लोकतंत्र को बचाने के लिए एक साथ कदम बढ़ाएं और इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।
PC: newstak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें