- SHARE
-
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अब राइजिंग राजस्थान को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस नेता जूली ने आज इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।
जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि जो बात मैं विधानसभा के अंदर और बाहर कहता आ रहा हूं उसी विषय पर अब फ्रांस के राजदूत ने मुहर लगा दी है। राज्य सरकार सिर्फ और सिर्फ राइजिंग राजस्थान के नाम पर वाहवाही लूटने का काम कर रही है और निवेशकों को मदद करने की इनकी सोच ही नहीं है।
जूली ने कहा कि फ्रांस के राजदूत का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र बेहद गंभीर तथ्य की ओर इशारा कर रहा है कि जिन बातों पर सहमति हुई उसके बावजूद निवेशक को जमीन के लिए तरसाया जा रहा है, ऐसी स्थिति पैदा कर रहे हैं कि निवेशक दूर हो जाएं। कभी मुख्यमंत्री कहते हैं कि निवेशक फोन नहीं उठाते कभी निवेशक शिकायत कर रहे हैं कि सरकार जमीन नहीं दे रही। यह पूरा प्रकरण राजस्थान की छवि पर बट्टा लगाता है। ये राइजिंग राजस्थान असल में जॉक ऑफ राजस्थान बन गया है।
निवेश धरातल पर नहीं उतर रहा तो ये सीधे-सीधे सिस्टम की मंशा पर बड़ा सवाल: डोटासरा
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इस संबंध में प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि 'राइजिंग राजस्थान' या राइजिंग 'कमीशन' अभियान? फ्रांस की कंपनी Soufflet Malt India ने राजस्थान की निवेश नीति की असल तस्वीर सामने लाकर रख दी है। अगर मुख्यमंत्री स्तर पर बातचीत के बाद भी निवेश धरातल पर नहीं उतर रहा तो ये सीधे-सीधे सिस्टम की मंशा पर बड़ा सवाल है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें