UP: एक्सप्रेस वे पर कार में कपल कर रहा था गंदा काम, फिर हो गया ऐसा कांड कि…

Hanuman | Wednesday, 10 Dec 2025 03:20:52 PM
UP: Couple was doing dirty work in car on expressway, then such a scandal happened that…

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश के बाद अब यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। खबरों के अनुसार, एक्सप्रेस वे पर सुल्तानपुर के पास बने हलियापुर टोल प्लाजा के कर्मचारियों की ओर से सीसीटीवी से बड़ा कांड किया गया है।

सोशल मीडिया पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के वायरल इस वीडियो में कपल कार के अंदर रोमांस करता नजर आ रहा है, जिसे हलियापुर टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद किया गया है। बताया जा रहा है कि एंटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष सरकार ने इस हरकत को जानबूझकर अंजाम दिया है।

खबरों के अनुसार, आशुतोष ने कपल से इस आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर 32 हजार रुपए ऐंठ लिए। इससे भी मन नहीं भरा तो उसने वीडियो भी वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि हलियापुर टोल प्लाजा पर लगे कैमरों का उपयोग इसी काम के लिए किया जा रहा है। इन कैमरों के माध्यम से कपल को अश्लील वीडियो शूट कर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है।

PC: thelallantop 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.