UP : महिला पर अपने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

Samachar Jagat | Saturday, 02 Jul 2022 12:01:15 PM
UP :  Woman booked for abetting her husband to commit suicide

मुजफ्फरनगर (उप्र) | मुजफ्फरनगर जिले के परछापर पुलिस थाना अंतर्गत प्राई गांव में एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसकी पत्नी और उसके सुसराल पक्ष के तीन अन्य लोगों के खिलाफ शुक्रवार शाम मामला दर्ज किया गया।थाना प्रभारी आशुतोष सिह के मुताबिक, पुलिस ने मृतक के पिता मांगेराम कश्यप की तहरीर पर प्रीति और प्रीति की मां एवं दो भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मांगेराम ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके बेटे मनोज कुमार का विवाह मार्च, 2021 में प्रीति से हुआ था। प्रीति हरिद्बार स्थित अपने मायके में रह रही थी और वह एवं उसके परिजन मनोज का उत्पीड़न कर रहे थे।शिकायत के मुताबिक, अपने ससुराल के लोगों के उत्पीड़न से आजिज आकर मनोज ने छह जून को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.