Uttar Pradesh: घर में घुसकर युवती के साथ गंदा काम कर रहा था युवक, तभी आ गए परिजन, फिर पकड़कर...

Hanuman | Saturday, 12 Apr 2025 08:49:38 AM
Uttar Pradesh: A young man was doing dirty things with a girl inside a house, when the family members came and caught him...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से युवती के साथ दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की मां ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

शिकायत पर पुलिस ने बताया कि गजरौला क्षेत्र के दियूरी गांव के निवासी पुष्पेंद्र नाम का व्यक्ति गुरुवार को महिला के घर में घुस आया।  पुष्पेंद्र ने महिला की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। इसका विरोध किया तो पुष्पेन्द्र ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की। शोर शराबा होने परिजनों ने मौके पर पहुंच आरोपी को पकड़ लिया।

इसके बाद परिजनों ने इस बात की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती का मेडीकल करवाया है। वहीं पुलिस मामले में अपने स्तर पर काईवाई कर रही है। अब  कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी अभी जेल में है। 

PC:  zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.