- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। अब यहां के सरोजनीनगर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही भाभी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार, पीडि़त महिला ने इस संबंध में चचेरे देवर पर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया। महिला ने देवर पर वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर रुपए हड़पने का भी आरोप लगाया है।
शिकायत पर पुलिस ने बताया कि आलमबाग निवासी चचेरा देवर पीडि़ता के घर आया था। देवर के साथ वह बेटी की शादी का सामान खरीदने के लिए नाका गई थी। इस दौरान देवर अपनी भाभी को एक होटल में ले गया।
यहां पर देवर ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म किया। वहीं कुछ वीडियो भी बना लिए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए देवर ने भाभी के साथ यौन शोषण करने के साथ ही रुपए भी ऐंठे। कई दिनों तक शारीरिक शोषण झेलने के बाद पीडि़ता ने परेशान होकर मामला दर्ज करवा है।
PC: ibc24
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें