Uttar Pradesh : बस्ती मंडल में बूंदाबादी के बाद खुशनुमा हुआ मौसम

Samachar Jagat | Saturday, 07 May 2022 11:37:46 AM
Uttar Pradesh : Pleasant weather after drizzle in Basti Mandal

बस्ती :  उत्तर प्रदेश में बस्ती मंडल के बस्ती, सिद्धार्थनगर तथा संतकबीर नगर जिलों में हुई बूदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने शनिवार को बताया कि बस्ती, सिद्धार्थनगर तथा संत कबीरनगर जिलों में हुई हल्की-फुल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है और प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिली है। इस बारिश से आम और सब्जी की फसलों को फायदा हुआ है।

पानी मिलने से आम के फल के आकार में वृद्धि होगी, साथ-साथ उसकी गुणवत्ता अच्छी होगी। उन्होंने बताया कि मौसम में परिवर्तन होने की औरè संभावना है। रविवार तक तेज गरज और हवा के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वर्तमान समय में उत्तरी-पूर्वी हवाएं निरंतर चलती रहेंगी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.