- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सर्दी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। सुबह और शाम को ठंडी हवाओं का असर तेज होने से रात के समय लोगोें को अधिक सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दोपहर में तेज धूप से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलती है। कोटा, बाड़मेर और श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जबकि अजमेर, जयपुर, सीकर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, चूरू, नागौर, जालौर, सिरोही और झुंझुनूं जैसे जिलों में भी न्यूनतम तापमान कम हुआ है।
जारी रहेगी शीतलहर
मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में शीतलहर का दौर जारी रहेगा। शेखावाटी क्षेत्र और उसके आस-पास के जिलों में इसका प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जबकि अन्य क्षेत्रों में यह 8 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 33.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जाने कैसा रहेगा आगे मौसम
मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भी शीतलहर का असर जारी रहेगा और शेखावाटी क्षेत्र में सुबह-शाम ठंडी हवाएं महसूस होंगी, मौसम विभाग ने सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर जिलों के लिए दो दिनों का यलो अलर्ट जारी किया है, इन जिलों में तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क और साफ रहने की उम्मीद है, 12 दिसंबर से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के शुरू होने से आंशिक बादल छा सकते हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
pc- aaj tak