Weather update: रेगिस्तानी इलाकों में सूर्यदेव दिखा रहे प्रकोप, राजस्थान में आंधी तूफान की चेतावनी

Shivkishore | Friday, 14 Apr 2023 07:53:15 AM
Weather update: Suryadev showing wrath in desert areas, warning of thunderstorm in Rajasthan

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का मौसम और उपर से धूप के साथ साथ गर्म हवा लोगों को जीना मुश्किल कर रही है। हालात यह है की रेगिस्तानी इलाकों में सूर्य देव अपने पूरे प्रकोप पर है तो वहीं पहाड़ी क्षेत्र में लोगों को अभी गर्मी से राहत है। बात राजस्थान और दिल्ली कर ले तो यहां पारा कई जगहों पर 40 डिग्री को पार कर गया है।

वहीं पंजाब-हरियाणा में मौसम का मिजाज और तल्ख हो गया है। यहा तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी से लोगों को परेशानी हो रही है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हालांकि हरियाणा और पंजाब के लिए राहत की बात यह है कि 15 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे 16 और 17 अप्रैल को पंजाब व हरियाणा के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

वहीं राजस्थान में भी मौसम विभाग ने कई जगहों पर आंधी तूफान की चेतावनी जारी की है। 15 अप्रैल से एक बार फिर मौसम बदलने के आसार बन रहे हैं। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक एक नए सिस्टम के एक्टिव होने की संभावना है।
 
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.