भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम के बाद इस पोस्ट के कारण चर्चा में आए Amitabh Bachchan , बोल दी ये बात

Hanuman | Monday, 12 May 2025 02:32:38 PM
After the ceasefire between India and Pakistan, Amitabh Bachchan came into the limelight due to this post, he said this

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम के बाद सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट के बाद चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने इस पोस्ट के माध्यम से भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की है।

अपने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित कर चुके अमिताभ बच्चन ने एक्स पर  पोस्ट किया कि छुट्टियां मानते हुए, उस राक्षस ने, निर्दोष पति-पत्नी को बाहर खींच कर, पति को नग्न कर, उसके धर्म की पूर्ति करने के बाद, उसे जब गोली मारने लगा, तो पत्नी ने, घुटने पे गिर कर, रो रो अनुरोध करने के बाद भी, की उसके पति को न मारो, उसके पति को उस बुजदिल राक्षस ने बेहद बेरहमी से, गोली मार कर, पत्नी को विधवा बना दिया!

जब पत्नी ने कहा कि मुझे भी मार दो! तो राक्षस ने कहा कि नहीं ! तू जाके, " …. " को बता “ ! बेटी की, मन:स्थिति पर, पूज्य बाबूजी की एक कविता की पंक्ति याद आयी। मानो, वो बेटी " …. “ के पास गई, और कहा कि है चिता की राख कर में, माँगती सिंदूर दुनिया  .. (बाबूजी की पंक्ति)  तो “ …. “ ने दे दिया सिंदूर !!! OPERATION SINDOOR !!! जय हिन्द, जय हिन्द की सेना। तू ना थमें गा कभी, तू न मुड़ेगा कभी, तू न झुकेगा कभी कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ! अग्नि पाथ! अग्नि पाथ ! अग्नि पाथ !

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.