- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का अब आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में अभिनय का जलवा देखने को मिलेगा। इस फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। ये फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन फिर से एक साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म से पहले अक्षय और प्रियदर्शन हेराफेरी, गरम मसाला, भागम भाग, भूल भुलैया, दे दना दन और खट्टा मीठा में साथ काम कर चुके हैं।
हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं फिल्म में दिवंगत अभिनेता असरानी का भी अभिनय भी देखने को मिलेगा।
शोभा कपूर और एकता आर कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर इस फिल्भ को प्रोड्यूस किया जा रहा है। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम के माध्यम से फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया है।
PC: filmiwire
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें