- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद खत्म होने के स्थान पर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिका ने अब होर्मुज में 7 ईरानी नार्वों पर हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में दावा किया। उन्होंने दावा किया कि उनकी मिलिट्री ने ईरान के 7 छोटी जहाजों को डुबो दिया है। अमेरिकी सेना होर्मुज से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर हमला कर रही थीं।
हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक इस पर प्रक्रिया नहीं आई है। डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को धमकी दे डाली है। उन्होंने अब कहा कि ईरान के पास आगे दो ही रास्ते हैं। या तो ईमानदारी से समझौता करे या फिर दोबारा हमले झेलने के लिए तैयार रहे। डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी धमकी दे डाली कि अगर ईरानी सेना ने अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाने की गलती की तो उन्हें धरती से मिटा दिया जाएगा।
अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास प्रोजेक्ट फ्रीडम ऑपरेशन शुरू किया
आपको बता दें कि अमेरिका की ओर से होर्मुज स्ट्रेट के पास प्रोजेक्ट फ्रीडम ऑपरेशन शुरू किया गया है। इसके तहत होर्मुज गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा दी जा रही है। बताया जा रहा है इसी दौरान दोनों देशों के बीच संघर्ष हुआ। ईरान ने इस संबंध में बोल दिया कि होर्मुज पर उसका कंट्रोल है, उसकी अनुमित के बिना वे किसी जहाजों को गुजरने नहीं देंगे। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के प्रोजेक्ट फ्रीडम पर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस पर तंज कसते हुए कहा कि यह असल में ‘प्रोजेक्ट डेडलॉक’ बन गया है।
PC:aljazeera