- SHARE
-
खेल डेस्क। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकल्टन की तूफानी पारी के दम पर आईपीएल 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से शिकस्त देकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा।
वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार रात खेले गए मैच में टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट खोकर 19वें ओवर में 229 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के नाम नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आईपीएल के इतिहास में मुंबई का यह सबसे बड़ा रन चेज है। मुंबई इंडियंस द्वारा पीछा किया गया पिछला सबसे बड़ा लक्ष्य इसी सीजन में और इसी मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 221 रन था।
मुंबई को मिली इस सीजन की तीसरी जीत
मुंबई की टीम की ये इस सीजन की तीसरी जीत है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को 7वीं हार झेलनी पड़ी है। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 83 रनों की पारी खेली। 44 गेंदों की इस पारी में उन्होंने सात छक्के और 6 चौके लगाए। वहीं रयान रिकल्टन ने केवल 32 गेंदों पर 83 रन बनाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले लखनऊ की ओर से निकोलस पूरन ने 21 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 छक्के और 1 चौका लगाया।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें