- SHARE
-
खेल डेस्क। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को तीसरी जीत दर्ज की। केकेआर ने टूर्नामेंट के 45वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से शिकस्त दी। इस मैच में सुनील नरेन ने अपने नाम तीन बड़े रिकॉर्ड दर्ज करवाए हैं। मैच में उन्होंने 2 बल्लेबाजों का शिकार करते हुए उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों वह आईपीएल के सबसे हुनरमंद गेंदबाज हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के इस दिग्गज स्पिनर ने मैच के दौरान आईपीएल में अपने दो सौ विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में 200 विकेट पूरे करने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बन गए। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सलिल अरोड़ा का विकेट लेकर नया इतिहास अपने नाम दर्ज करवाया। इसके साथ ही नरेन अब आईपीएल में 200 विकेट पूरे करने वाले कुल तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये बड़ी उपलब्धि भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हासिल कर चुके हैं।
नरेन के साथ विशेष बात ये है कि उन्होंने 2012 से अब तक केवल कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए ये मुकाम हासिल किया है और वह किसी एक टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए हैं।
ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले ऑलराउंडर बने
नरेन ने आईपीएल में 1820 रन भी बनाए हैं। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में 1000 रन और 200 विकेट का डबल पूरा करने वाले पहले ऑलराउंडर बन गए हैं। सुनील नरेन ने आईपीएल के करीब 197 मैचों में 25 से ऊपर के औसत से 200 विकेट हासिल किए हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें