- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान आज 59 साल के हो चुके हैं, लेकिन वह अब भी कुंवारे हैं। 27 दिसंबर 1965 को जन्मे सलमान खान ने भले ही अभी तक शादी नहीं की, लेकिन उनका नाम कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है।
आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान का नाम संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ और यूलिया वंतूर से जुड़ चुका है।
खबरों के अनुसार, 80 के दशक में सलमान खान और संगीता बिजलानी के इश्क किस्से आम थे। हालांकि बाद में दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग हो गए। वहीं उनकी ऐश्वर्या राय के साथ भी नजदीकियां बढ़ी थी। कैटरीना कैफ के साथ रिश्ता भी दुनिया से छुपा नहीं रहा है।
ये दोनों भी एक नहीं हो सके। यूलिया वंतूर के साथ सलमान की डेटिंग की खबरें उड़ती रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। हालांकि यूलिया वंतूर के साथ भी सममान की दूरियां बढ़ गई हैं।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें