Box Office Collection: पांच दिनों में ही जॉली एलएलबी 3 ने तोड़ दिया है इस फिल्म का रिकॉर्ड

Hanuman | Wednesday, 24 Sep 2025 02:10:56 PM
Box Office Collection: Jolly LLB 3 breaks this film's record in just five days

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 3 का इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म का अभी तक शानदार प्रदर्शन रहा है। जॉली एलएलबी 3 ने 5वें दिन ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2025 की एक बड़ी फिल्म को पछाड़ दिया है।

खबरों के अनुसार, इस फिल्म ने केवल 4 दिनों के अंदर ही ग्लोबली 83 करोड़ के आसपास का बिजनेस कर लिया था और अब पांचवें दिन की कमाई से फिल्म ने संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बागी 4 को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है।

खबरों के अनुसार, जॉली एलएलबी 3 ने पांच दिनों में दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 91 करोड़ रुपए काम लिए हैं। बागी 4 वर्ल्डवाइड केवल 77.41 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी थी। जॉली एलएलबी 3 जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। मंगलवार को इस फिल्म ने 8 करोड़ के आसपास विदेशों में बिजनेस किया है। भारत में इसने 65.61 करोड़ का बिजनेस किया है।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.