- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। फिल्म डॉन 3 को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणवीर सिंह ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) को ही लीगल नोटिस भेज दिया है। एक रिपोर्ट में इस प्रकार का दावा किया गया है। खबरों के अनुसार, रणवीर सिंह ने यह लीगल नोटिस 2 जून को भेजा था।
हालांकि, नोटिस में उन्होंने क्या मांगें रखी हैं, इसकी जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है। आपको बता दें कि एफडब्ल्यूआईसीई ने 25 मई 2026 को रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन जारी किया था, जिसके तहत संस्था ने अपने सभी सदस्यों से बॉलीवुड के अभिनेता के किसी भी प्रोजेक्ट में काम न करने को कहा था।
आपको बता दें कि फिल्म डॉन 3 को फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही थी। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से मात्र तीन हफ्ते पहले रणवीर सिंह प्रोजेक्ट से बाहर हो गए। इसके बाद प्रोजेक्ट छोड़ने से हुए नुकसान के एवज में मेकर्स ने इस बॉलीवुड अभिनेता से 45 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की थी।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें