राजस्थान अस्पताल के हार्ट सेंटर के चेयरमैन डॉ.राव ने किया Prem Chopra का इलाज, इस गंभीर बीमारी से हैं पीड़ित

Hanuman | Wednesday, 10 Dec 2025 12:42:18 PM
Dr. Rao Chairman of the Heart Centre of Rajasthan Hospital, treated Prem Chopra

इंटरनेट डेस्क। दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा की सेहत को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ये खुलासा अब उनके दामाद और बॉलीवुड के स्टार अभिनेता  शरमन जोशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से किया है। बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके प्रेम चोपड़ा मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। वह रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल में हैं।

अब शरमन जोशी ने उनकी सेहत  से जुड़े अपडेट प्रशंसकों को दिए हैं।  उन्होंने बताया कि आखिर उन्हें हुआ क्या था। शरमन ने इंस्टाग्राम के माध्यम से बताया कि प्रेम चोपड़ा को दिल से संबंधित बीमारी थी, जिसका बिना ओपन हार्ट सर्जरी के इलाज किया गया है। उनके ससुर प्रेम चोपड़ा गंभीर ‘एओर्टिक स्टेनोसिस’ से पीड़ित हैं।

शरमन जोशी ने लिखा कि मैं अपने परिवार की ओर से ससुर प्रेम चोपड़ा को हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन गोखले और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रविंदर सिंह राव द्वारा दिए गए उत्कृष्ट उपचार के लिए हार्दिक आभार और प्रशंसा व्यक्त करना चाहता हूं। ये अत्यंत जटिल प्रोसिजर मुंबई के लीलावती अस्पताल में सफलतापूर्वक किया गया। अब  प्रेम चोपड़ा तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। 

डॉ. राव, जयपुर स्थित राजस्थान अस्पताल के हार्ट सेंटर के चेयरमैन हैं। उनकी गितनी जटिल एंजियोप्लास्टी तथा बिना ओपन-हार्ट सर्जरी वॉल्व बदलने (TAVI) के देश के शीर्ष विशेषज्ञों में  होती है।  

PC: sj, sanmarg
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.