- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर शुक्रवार को बाइक सवार दो हमलावरों ने नौ राउंड फायरिंग की। खबरों के अनुसार, बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे दो हमलावारों ने नौ राउंड फायरिंग की गई।
फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दो आरोपी नैनीताल हाईवे की ओर भाग निकले। स्वामी अनिरुद्धाचार्य व स्वामी प्रेमानंद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर ये फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि चर्चित अपराधी गोल्डी बरार के गुर्गे रोहित गोदारा की आईडी से एक्स पर पोस्ट कर वारदात की जिम्मेदारी ली गई है।
आपको बात दें कि दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी अनिरुद्धाचार्य के लड़कियों पर दिए बयान पर तीखी टिप्पणी की थी। खुशबू पाटनी के बयान में अंग्रेजी के शब्द को लोगों ने मथुरा के ही संत प्रेमानंद पर टिप्पणी से जोड़ दिया। इसके बाद से ही खुशबू पाटनी सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगी।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें