- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बीजेपी सांसद और बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री कंगना रनौत को किसान आंदोलन को लेकर अपमानजनक पोस्ट करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने मामले में कंगना रनौत को राहत देने से इनकार कर दिया है। इसके बाद बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी कंगना रनौत ने शिकायत रद्द करने की मांग करने वाली अपनी याचिका वापस ले ली है।
खबरों के अनुसार, उच्चतम न्यायायाल ने मामले में कहा कि आपने जो ट्वीट किया, वह सामान्य नहीं था बल्कि आपने मसाला डालने का काम किया था। भाजपा सांसद कंगना रनौत पर साल 2020-21 में हुए किसानों के प्रदर्शन को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
इस मामले को हाई कोर्ट ने रद्द करने से मना करने के बाद कंगना रनौत ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस पर अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। आपको बात दें कि कंगना रनौत की गिनती बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होती है।
PC: tribuneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें