पंचतत्व में विलीन हुए Manoj Kumar, अपने पीछे छोड़कर गए हैं इतने करोड़ की संपत्ति

Hanuman | Saturday, 05 Apr 2025 02:25:51 PM
Manoj Kumar merged into the five elements, leaving behind property worth so many crores

इंटरनेट डेस्क। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का आज अंतिम संस्कार जुहू के पवनहंस श्मशान घाट में हो गया है। बॉलीवुड के महानायक  अमिताभ बच्चन, प्रेम चोपड़ा और राजपाल यादव सहित कई कलाकारों ने मनोज कुमार को अंतिम विदाई दी।

 बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में देने वाले मनोज कुमार का कल निधन हुआ था। मनोज कुमार अपने पीछे करोड़ों रुपए की संपत्ति छोडक़र गए हैं। खबरों के अनुसार, बॉलीवुड के स्टार अभिनेता मनोज कुमार अपने पीछे 170 करोड़ रुपए की संपत्ति छोडक़र गए हैं।

उन्होंने बतौर एक्टर, डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर काम कर अपनी संपत्ति में इजाफा किया है। उनके नाम गोस्वामी टावर के नाम से एक बड़ी बिल्डिंग है। मनोज कुमार ने बॉलीवुड में शानदार अभिनय के दम पर अपनी बादशाहत साबित की है। उनकी गितनी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। स्टार अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर बॉलीवुड के लगभग सभी दिग्गजों ने दुख प्रकट किया है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.