- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपने पहले राष्ट्रीय पुरस्कार के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें ये पुरस्कार फिल्म जवान में शानदार अभिनय के लिए मिला है। शाहरुख खान ने शानदार अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
शाहरुख खान आज बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेता है। इस मामले में कोई भी बॉलीवुड अभिनेता उनके करीब भी नहीं है। आज हम आपको शाहरुख खान की कुल संपत्ति के बारे में जानकार देने जा रहे है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में शाहरुख खान की कुल संपत्ति का खुलासा हुआ है। वह पहली बार आधिकारिक तौर पर अरबपतियों के क्लब में शामिल हुए।
बॉलीवुड के स्टार अभिनेता शाहरुख खान की कुल संपत्ति 12,490 करोड़ रुपए है। हालांकि, बॉलीवुड के सबसे धनी सेलिब्रिटी होने के बावजूद उन्हें 100 सबसे अमीर भारतीयों की समग्र सूची में जगह नहीं मिली है। बॉलीवुड की अमीर हस्तियां में जूही चावला, ऋतिक रोशन, करण जौहर और अमिताभ बच्चन बॉलीवुड की शीर्ष 5 में शामिल हैं।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें