- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। दर्शकों को 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी के पांचवें संस्करण का इंतजार है। गोलमाल-5 को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है। फिल्म को लेकर रोहित शेट्टी ने कहा है कि गोलमाल 5 दो और दो पांच पर आधारित नहीं है। इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि हाल ही खबर आई थी कि निर्देशक अपनी फिल्म गोलमाल 5 के लिए क्लासिक कॉमेडी दो और दो पांच की कहानी को समकालीन ट्विस्ट के साथ बनाने की योजना बना रहे थे।
इस पर रोहित शेट्टी ने अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध स्पष्टीकरण जारी कर इन दावों को गलत बताया है। उन्होंने बोल दिया कि फिल्म गोलमाल 5 दो और दो पांच से प्रेरित या आधारित नहीं है। आपको बता दें कि गोलमाल फ्रेंचाइजी की फिल्मों को दर्शकों ने खूब पंसद किया है। अब दर्शकों को इसके पांचवें भाग का इंतजार है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें