Bollywood: पत्नी के आरोप पर अब गोविंदा ने बोल दी है ये बड़ी बात

Hanuman | Tuesday, 10 Feb 2026 03:18:30 PM
Bollywood: Now Govinda has said this big thing on his wife's allegations

इंटरनेट डेस्क। लगता है बॉलीवुड के स्टार अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी के बीच अभी सबकुछ सही नहीं चल रहा है। दोनों के बीच परिवार को लेकर खींचतान चल रही है। सुनीता ने गोविंद पर आरोप लगाया कि कभी उन्होंने बेटे यशवर्धन की कॅरियर बनाने में सहायता नहीं की।

उसने अपने दम पर किया, जो भी किया। इस पर बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके गोविंदा ने अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने परिवार को प्राथमिकता देने के लिए ही राजनीति छोड़ी थी।

खबरों के अनुसार, एक साक्षात्कार में गोविंदा ने कहा कि बच्चों के लिए मैं राजनीति छोडकर बाहर आ गया। मैं घर-परिवार के लिए ही बाहर आ गया। आपको बता दें कि गोविंदा की गितनी बॉलीवुड के दिगग्ज अभिनेताओं में होती है। उन्होंने अपने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में विशेष पहचान बनाई है। उनके प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है।

PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.