- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री अमृता सिंह आज अपना जन्मदिन मना रही है। आज ही के दिन यानी नौ फरवरी 1958 को एक सिख परिवार में जन्मी अमृता सिंह 68 साल की हो गई हैं। आपको बता दें कि अमृता सिंह ने बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सैफ अली खान के साथ शादी की थी। हालांकि अब ये शादी टूट चुकी है। आज हम दोनों की प्रेम कहानी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
खबरों के अनुसार, अमृता सिंह की पहली मुलाकात सैफ अली खान से फिल्म बेखुदी के सेट पर हुई थी। यहां पर अमृता सिंह की खूबसूरती देख सैफ अली खान अट्रैक्ट हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अमृता सिंह को डिनर पर चलने के लिए बोल दिया था।
इसके बाद से दोनों के बीच प्यार हो गया। ये प्यार बार में विवाह संबंध में बदल गया। दोनों के दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं। हालांकि शादी के 13 साल बाद दोनों ने साल 2004 में तलाक ले लिया था।
PC: abplive