- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री अमृता सिंह का आज जन्मदिन है। आज 68 वर्ष की हो चुकी अमृता सिंह का जन्म आज ही के दिन यानी नौ फरवरी 1958 को एक सिख परिवार में हुआ था। जन्मदिन पर आज हम आपको अमृता सिंह सिंह से जुड़ी की रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री अमृता सिंह ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने अपने बॉलीवुड कॅरियर की शुरूआत वर्ष 1983 में प्रदर्शित धर्मेन्द्र निर्मित फिल्म बेताब से की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद उन्हें 1985 में अमिताभ बच्चन के साथ सुपरहिट फिल्म मर्द में काम करने का मौका मिला। ये भी हिट साबित हुई। फिल्म आईना के लिए अमृता सिंह को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला।
अमृता सिंह को अपने बॉलीवुड कॅरियर में महानायक अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र, जीतेन्द्र, अनिल कपूर, विनोद खन्ना, संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्राफ जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिला है। उन्होंने शानदार अभिनय के दमपर बॉलीवुड में विशेष पहचान बनाई है।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें