- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉर्डर 2 की अपार सफलता के बाद बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सनी देओल का अब आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म लाहौर 1947 में अभिनय देखने को मिलेगा। उनकी ये फिल्म् 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आमिर खान प्रोडक्शंस की ओर से अपनी इस अपकमिंग पीरियड ड्रामा की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। लाहौर 1947 पहली बार बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सनी देओल, निर्देशक राजकुमार संतोषी और निर्माता आमिर खान को एक साथ ला रही है।
इस संबंध में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने कहा कि यह धरमजी की सबसे पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी और मुझे बेहद खुशी होती यदि वह यह फिल्म देख पाते। लाहौर 1947 में सनी देओल के अलावा शबाना आज़मी, प्रीति ज़िंटा और करण देओल का भी अभिनय दर्शकों को देखने को मिलेगा।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें